news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : पुलिस चेकिंग देख फिल्मी स्टाइल में भाग रहे बदमाशों की होंडा सिटी कार पुलिया से टकराई,कार में मिला हरियाणा के विभिन्न ब्रांड के अवैध अंग्रेजी शराब

मिर्जापुर : पुलिस चेकिंग देख फिल्मी स्टाइल में भाग रहे बदमाशों की होंडा सिटी कार पुलिया से टकराई,कार में मिला हरियाणा के विभिन्न ब्रांड के अवैध अंग्रेजी शराब

  •  
  •  2024-08-26 14:48:56
  •  0

मिर्जापुर: चेकिंग पॉइंट तोड़ फिल्मी स्टाइल में भाग रहे बदमाशों के होंडा सिटी कार का पुलिस ने किया पीछा,होंडा सिटी कार पुलिया से टकराकर हुई क्षतिग्रस्त, कार में सवार दो बदमाश मौका पाकर हुए फरार, पुलिस ने कार से विभिन्न हरियाणा ब्रांड के अवैध महंगी अंग्रेजी शराब किया बरामद.

 

मिर्जापर के मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी तिराहे के पास पुलिस चेकिंग के दौरान फिल्मी अंदाज में बदमाश होंडा सिटी कार लेकर भाग निकले.पुलिस ने होंडा सिटी कार सवार बदमाशों का पीछा किया तो कार एक पुलिया से जाकर टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई. कार सवार मौका पाकर कार छोड़ कर फरार हो गए.पुलिस ने ज़ब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें छुपा कर रखे गए विभिन्न ब्रांड की महंगी अंग्रेजी शराब जैसे जानी वाकर,रॉयल स्टैग, एक्टिविटी ब्लू ,ब्लेंडर प्राइड, सिग्नेचर कुल मिलाकर 290 सीसी शराब बरामद हुई.

 

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओ पी सिंह ने बताया की पुलिस के चेकिंग के दौरान होंडा सिटी कार सवार भागने लगे पुलिस ने पीछा किया तो एक पुलिया से कार टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी. कार से बरामद शराब हरियाणा की बनी हुई है.और यह जिस तरह से छुपा कर ले जाए ले जाए जा रही थी उससे प्रतीत होता है कि इसमें शराब तस्कर गिरोह का हाथ है.गाड़ी पर दिल्ली का नंबर पड़ा हुआ है. गाड़ी में सवार दो लोग फरार हो गए हैं उनकी भी पड़ताल की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट