news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

  •   जेपी पटेल
  •  2024-08-09 21:48:31
  •  0

मिर्जापुर: आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो युवकों की हुई मौत,खेत में काम करने गए थे दोनों युवक,फोन नहीं उठने पर परिजनों ने खेत में जाकर देखा तो झुलसे पड़े मिले,परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल डॉक्टरो ने किया मृत घोषित,दोनों युवकों के मौत से परिवार में मचा कोहराम,पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,पड़री थाना क्षेत्र के सूर्यवार गांव की घटना

 

मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र के सूर्यवार गांव में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब धान की रोपाई कर रहे दो युवक आकाशीय बिजली के चपेट में आने से झुलस गये. जानकारी मिलते ही परिजन आनन फानन में झुलसे हुए दोनों युवकों को जिला मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.दोनों के मौत से परिवार में कोहराम मच गया.सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.बताया जा रहा सूर्यावार गांव के मुकेश मौर्य और संदीप मौर्य धान की रोपाई कर रहे थे, अचानक तेज गरज बरस के साथ बारिश शुरू हुई इस दौरान आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दोनों झुलस गए परिजनों ने जब फोन पर संपर्क करना चाहा आकाशीय बिजली की आवाज सुनकर तो फोन नहीं उठा. घर से परिजन जब खेत पर गए तो दोनों झुलसे हुए पड़े हुए थे. आनन फानन में जिला मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया. जिसे परिजनों में कोहराम मच गया.

 

पड़री थाना प्रभारी विजय शंकर ने बताया कि खेत में काम करने गए दो युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए थे झुलस गए थे, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है मामले की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट