news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: दबंग ने पड़ोसी के घर पर बंदूक से किया फायर,सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी दबंग ने तान दी बंदूक

मिर्जापुर: दबंग ने पड़ोसी के घर पर बंदूक से किया फायर,सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी दबंग ने तान दी बंदूक

  •   जेपी पटेल
  •  2024-07-16 19:55:21
  •  0

मिर्जापुर : दबंग ने पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी के घर पर किया फायर, पुलिस पहुंची तो उन पर भी तान दी बंदूक, भागकर पुलिस ने बचाई जान. पुलिस ने किसी तरह आरोपी को बंदूक व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार.जिगना थाना क्षेत्र के गौरा परमानपुर गांव का मामला.

 

मिर्जापुर जिगना थाना क्षेत्र के गौरा परमानपुर गांव में बीती रात उस समय हड़कम मच गया जब पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के घर पर गाली गलौज करते हुए बंदूक से फायर कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस तो दबंग व्यक्ति ने पुलिस पर भी बंदूक तान दी.बताया जा रहा है ग्राम गौरा के परमानपुर गांव के रहने वाले हरिशंकर पांडेय और पड़ोसी गिरजाशंकर पांडेय में आपसी रंजिश चली आ रही है. आरोप है कि बीती रात गिरजाशंकर पांडेय पड़ोसी हरिशंकर पांडेय को गाली दे रहे थे.शोर होने पर हरिशंकर के बेटे लवकुश नाती सौरभ घर से बाहर निकले और गाली देने से मना किया तो गिरजाशंकर अपने घर में जाकर लाइसेंसी दो नली बंदूक से फायर कर दिया.गनीमत रहा कि गोली किसी को न लग कर हरिशंकर पांडेय के बरामदे की दीवार पर लगी जहां घड़ी लगी थी.इसके बाद भी आरोपी बंदूक में दो कारतूस भर कर अपने मकान में अंदर से ताला लगाकर चिल्लाता रहा.इस दौरान लवकुश ने घटना की जानकारी पीआरवी 112 को दी. पीआरवी 112 के दीवान बाबूराम यादव पहुंचे तो आरोपी अपने मकान की खिड़की से बंदूक तान दिया.बंदूक तानते देख दीवान भाग कर जान बचाई. और इसकी जानकारी थानाध्यक्ष शैलेशकुमार राय को दिया. फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने किसी तरह समझा कर आरोपी को हिरासत में लिया. आरोपी दो नली बंदूक में कारतूस भरे हुए था. 22 कारतूस अपने पास लिया था.

 

सीओ अमर बहादुर सिंह ने बताया कि गिरिजा शंकर पांडेय ने अपने पड़ोसी सौरभ पांडेय के घर पर गोली चलाई थी पुलिस ने समय रहते गिरजा शंकर पांडेय बन्दूक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. सौरभ पांडेय की तहरीर पर आरोपी गिरजाशंकर पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. आरोपी के बंदूक की लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी कराई जाएगी.

Tag :  

संबंधित पोस्ट