news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर  : पुलिस ने पूछताछ के लिए अधेड़ को बुलाया चौकी तो तनाव में आकर अधेड़ ने ट्रेन से कट कर दे दी जान 

मिर्जापुर  : पुलिस ने पूछताछ के लिए अधेड़ को बुलाया चौकी तो तनाव में आकर अधेड़ ने ट्रेन से कट कर दे दी जान 

  •   जेपी पटेल
  •  2024-07-02 21:23:02
  •  0

र्जापुर  : पुलिस ने जिस अधेड़ को घर से उठाकर लाई चौकी अगले दिन अधेड़ का रेलवे ट्रैक पर मिला शव,गांव के लापता व्यक्ति के बारे में पूछताछ करने के लिए चौकी बुलाई थी पुलिस, अधेड़ ने तनाव में आकर रेलवे ट्रैक पर जाकर दी जान, मृतक बेटे का आरोप पुलिस ने घर से पूछताछ के लिए बुलाया, पिता घर नहीं पहुंचे सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव,अधेड़ का रेलवे ट्रैक पर शव की जानकारी मिलने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा.चुनार थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुरी रेलवे फाटक की घटना.

 

मिर्जापुर चुनार थाना क्षेत्र के चक गंभीरा चौकी के पुलिस कर्मियों ने जिस अधेड़ को चौकी बुलाया पूछताछ के लिए उस अधेड़ का रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है चुनार थाना क्षेत्र के धौवा गांव के रहने वाले कपिल देव पटेल को चक गंभीरा चौकी के पुलिस ने गांव के राजेश पटेल के लापता के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया था. मृतक कपिल पटेल जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस चौकी जाकर पूछा तो बताया गया कि घर चले गए. रात भर इंतजार करने के बाद सुबह विश्वनाथपुरी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के बेटे राकेश कुमार पटेल ने बताया कि पिता को सोमवार को सुबह पूछताछ के लिए पुलिस चौकी बुलाया गया था रात में पिता वापस घर नहीं पहुंचे सुबह उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की जानकारी मिली. ट्रेन से कैसे कट कर मौत हो गई समझ में नहीं आ रहा है क्योंकि पुलिस उनको पूछताछ करने के लिए चौकी बुलई थी.

 

अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि विश्वनाथपुरी रेलवे फाटक के पास कपिल पटेल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है. गांव का एक व्यक्ति राजेश पटेल लापता है उसके परिजनों ने मृतक कपिल पटेल के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी. जिसको लेकर मृतक तनाव में था जिसके चलते ट्रेन से कट कर जान दे दी है. मृतक कपिल पटेल के परिजनों ने जीआरपी को तैयारी दी है.शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर जांच की जा रही है. 

Tag :  

संबंधित पोस्ट