news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रो को समय से निस्तारण न करने पर 30 अधिकारियों से कारण बताओ नोटिस

मिर्जापुर : आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रो को समय से निस्तारण न करने पर 30 अधिकारियों से कारण बताओ नोटिस

  •  
  •  2024-06-20 18:58:22
  •  0

शासन के निर्देश के क्रम में जन समस्याओ का अधिक से अधिक हो गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित कराने के लिये जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा प्रत्येक दिन पूर्वान्ह 10 बजे 12 बजे तक जनता दर्शन का आयोजन कर जन समस्याओ को सुना जा रहा है। तत्क्रम में समस्याओ को सुनने के पश्चात सम्बन्धित अधिकारियों को मोबाइल पर प्रार्थना पत्रो को भेजकर ससमय व संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश भी दिये गये हैं। आईजीआरएस तथा जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत पत्रो के निस्तारण की स्थिति जिलाधिकारी द्वारा की गयी जिसके क्रम में समय से प्रार्थना पत्रो का निस्तारण न किये जाने पर जनपद के 30 अधिकारियो से कारण बताओ नोटिस जारी कर सभी प्रार्थना पत्रो का निसतरण करते हुये आख्या मांगी गयी। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद के दूर दराज से आने वाले फरियादियों के समस्याओ को गम्भीरता पूर्वक प्राथमिकता से संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाए, संतुष्टिपरक न होने अथवा डिफाल्टर होने की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध आगे से अग्रिम कार्यवाही भी की जायेगी।

Tag :  

संबंधित पोस्ट