news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : टहलने निकले मालिक और कुत्ते की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हुई मौत

मिर्जापुर : टहलने निकले मालिक और कुत्ते की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हुई मौत

  •  
  •  2024-06-20 18:54:01
  •  0

मिर्जापुर : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मालिक और कुत्ते की हुई मौत, सुबह कुत्ते को टहलाने घर से निकलने पर हुआ हादसा, मालिक के मौत से परिवार में मचा कोहराम,पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, कछवा थाना क्षेत्र के टकटकपुर गांव की घटना

 

मिर्जापुर कछवा थाना क्षेत्र के टकटकपुर गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मालिक और कुत्ते की मौत हो गई.बताया जा रहा है टकटकपुर गांव के रहने वाले गुलाब सोनकर हर दिन के तरह सुबह अपने घर से कुत्ते के साथ टहलने निकले थे.गुरुवार को भी सुबह कुत्ते के साथ टहलने निकले थे घर से 50 मीटर दूर पहुंचे थे तभी अचानक मौसम खराब होने पर आकाशीय बिजली के चपेट में आने से झुलस गए. जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया.गुलाब सोनकर के मौत से परिवार में कोहराम मच गया.

 

मिर्जापुर में पड़ रही भीषड़ गर्मी के बीच गुरुवार को अचानक मौसम के करवट लेने से जहाँ गर्मी से लोगो को राहत थोड़ी मिली है तो वही आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से मालिक और कुत्ते की मौत से परिवार में मातम छा गया है.मृतक गुलाब सोनकर के परिजनों ने बताया कि सुबह कुत्ते के साथ टहलने निकले थे इस दौरान आकाशीय बिजली के चपेट आने से कुत्ते और गुलाब सोनकर दोनों की मौत हो गई है. कछवां थाना प्रभारी संजीत बहादुर सिंग ने बताया की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक कि मौत हो गई है.शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट