news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्ज़ापुर : जीआरपी ने ट्रेन से बिहार राज्य शराब तस्करी करने वाले को किया गिरफ्तार

मिर्ज़ापुर : जीआरपी ने ट्रेन से बिहार राज्य शराब तस्करी करने वाले को किया गिरफ्तार

  •   जेपी पटेल
  •  2024-04-07 14:36:03
  •  0

मिर्जापुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को प्लेटफॉर्म से गिरफ्तार किया है जिसके पास से पिठ्ठू बैग में रखे 11 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. मिर्जापुर जीआरपी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में प्लेटफार्म नंबर दो तीन के पश्चिमी छोर से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जो उत्तर प्रदेश से शराब ले जाकर बिहार प्रांत में महंगे दामों में बेचा करता था. गिरफ्तार अभियुक्त सन्नी संगम हनुमानगंज थाना इस्लामपुर जिला नालंदा बिहार का रहने वाला है पूछताछ में बताया है कि उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों में शराब ले जाकर बिहार में बंद होने के कारण महंगे दामों में बेचकर अपना खर्चा चलता हूं. आरोपी के पास से 11 बोतल इंपिरियल ब्लू अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है जिसकी कीमत 4800 रुपये बताई जा रही है फिलहाल जीआरपी पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

Tag :   #शराब #तस्करी #मिर्ज़ापुर #जीआरपी #चेकिंग #लोकसभा चुनाव

संबंधित पोस्ट