news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: मिर्जापुर वेब सीरीज तीसरे सीजन का इंतजार खत्म

मिर्जापुर: मिर्जापुर वेब सीरीज तीसरे सीजन का इंतजार खत्म

  •   जेपी पटेल
  •  2024-02-18 19:44:55
  •  0

मिर्जापुर: लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है.पहले और दूसरे सीजन के धमाल मचाने के बाद तीसरा सीजन भी आने वाला है.फ़िल्म के एक्टर इशा तलवार ने पत्रकारों से बात करते हुए यह जानकारी दी है कहा कि  सीजन थ्री में और अलग रंग दिखाएंगे.एक से दो महीने में आ जाएगा.वही मिर्जापुर की छवि खराब करने को लेकर कहा कि ऐसा मिर्जापुर नहीं है जो पर्दे पर दिखाया गया है वह पर्दा है. ओटीटी प्लेटफार्म की फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर दो सीजन के धमाल मचाने के बाद मिर्जापुर तीसरा सीजन भी जल्द आने वाला है. एक से दो महीने के बीच दर्शकों के लिए आ जायेगा. मिर्जापुर जनपद पहुंची मिर्जापुर वेब सीरीज की एक्टर इशा तलवार ने यह जानकारी दी है.मिर्जापुर तीसरा सीजन जल्द आने वाला है इंतजार बहुत ज्यादा हो गया है,एक से दो महीने के बीच आ जाएगा.सीजन तीसरे में और अलग रंग दिखाएंगे.दो की तरह तीसरा सीजन जो आएगा आप लोग उसे भी फेमस करेंगे.वही सीजन दो का डायलॉग बोलकर भी सुनाया कहा हाथ के साथ हथियार भी काट देंगे. मिर्जापुर वेब सीरीज खूब दर्शकों ने पसंद किया था.मिर्जापुर वेब सीरीज का विरोध भी हुआ था क्योंकि मिर्जापुर की छवि खराब दिखाई गई थी जबकि वास्तविकता में ऐसी छवि मिर्जापुर की नहीं थी. इसको लेकर मिर्जापुर वेब सीरीज के एक्टर ईशा तलवार ने कहा मिर्जापुर वेब सीरीज में जो दिखाई गई है उस तरह का मिर्जापुर नहीं है जो सब पर्दा पर दिखता है ऐसा नहीं होता है.यह बात एक शो रूम का लोकापर्ण करने के दौरन कहा है.

Tag :   #वेबसीरीजमिर्जापुर #मिर्जापुर #ईशातलवार #तीसरासीजन

संबंधित पोस्ट