अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन के मौके उत्तर प्रदेश में विभिन्न जगहों पर कांग्रेसियों ने धूमधाम से जन्मदिवस मनाया है. इसी कड़ी में मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के भुइलीखास गांव में नियामतपुर कला के रहने वाले यूपी प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष दौलत सिंह नें 53 गरीब, दिव्यांग जरूरतमंदों को कंबल एवं बच्चों को कापी पेंसिल, बिस्किट वितरण कर प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना की हैं. इस दौरान दौलत सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी न केवल साहसी निडर और प्रतिभाशाली राजनीतिज्ञ है बल्कि वह अपनी दादी इंदिरा गांधी का दूसरा स्वरूप है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी व सोनिया गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में होने वाले लोक सभा के चुनाव में कांग्रेसी निश्चित तौर पर विजय हासिल करेगे और केवल कांग्रेस ही वह पार्टी है जो गरीबों मजदूरों दलितों युवाओं महिलाओं और लाचार और किसानों का भला कर सकती है.इस अवसर पर कांग्रेसी डॉ. नीरज मिश्रा, प्रो. रामासरे कुशवाहा,संजय कन्नौजिया,विवेक सिंह बबलू,अर्जुन साहनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
Tag : #कांग्रेसपिछड़ावर्गकेप्रदेशउपाध्यक्ष #कम्बलवितरण #न्यूज़अड्डाक्लिक #मिर्ज़ापुर #newsmirzapurCopyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.