news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्ज़ापुर:  धर्मांतरण कराने वाले बड़े रैकेट के दो गिरफ्तार,कमजोर हिंदुओ को बनाया जा रहा था ईसाई

मिर्ज़ापुर:  धर्मांतरण कराने वाले बड़े रैकेट के दो गिरफ्तार,कमजोर हिंदुओ को बनाया जा रहा था ईसाई

  •   जेपी पटेल
  •  2023-12-12 20:01:01
  •  0

मिर्ज़ापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के छाँहुर मझिगवां गांव के आदिवासी बाहुल्य इलाके में ईसाई धर्म से लोगों को जोड़ने के लिए प्रार्थना सभा हो रही थी.लोगों को पैसे का प्रलोभन देकर जोड़ने का काम किया जा रहा था.ग्रामीणों ने मामले की शिकायत 11 दिसंबर को पुलिस से की पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए 12 दिसंबर को दो को गिरफ्तार कर लिया है.दोनो पर आरोप है कि प्रार्थना सभा के बहाने आदिवासी बाहुल्य इलाके में अन्धविश्वास से ग्रसित भोली-भाली और अभाव ग्रस्त निर्बल लोगों को धर्मांतरण कराने का काम करते हैं.पुलिस ने इनके कब्जे से चार बाइबिल की किताब, दो चर्च रजिस्टर,एक डायरी,चार डोनेशन लिफाफा सहित अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री बरामद किया है. पूछताछ कर दोनों को जेल भेज दिया गया.

Tag :  #धर्मांतरण #mirzapurnews #police

संबंधित पोस्ट